मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से संबंधित एक मामले में बीत कुछ दिनों पहले हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया था. हाईकोर्ट ने श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया था. ये फैसला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सुनाया था. इसी के साथ कोर्ट ने विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा से चुनाव हारे बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया था. अब हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर कांग्रेस के सीनियर लीडिर अरुण यादव का बयान सामने आया हैं।
हाई कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल
कांग्रेस के सीनियर लीडर अरूण यादव ने हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार हैं. मैनें आज तक कहीं नही सुना, ऐसा भी होता है. उन्होंने आगे कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे है, अगर जानकारी छुपाई तो चुनाव शून्य होता है. रिइलेक्शन होता है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब चुनाव शून्य घोषित करने के बाद दूसरे व्यक्ति को निर्वाचित घोषित कर दिया हो।
सिलेंडर किल्लत पर बोले अरुण यादव
कांग्रेस नेता अरुण यादव आगे कहते हैं कि मुकेश मल्होत्रा अदिवासी हैं, 8 हजार वोटो से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. हम वरिष्ठ नेताओं की बात हो रही है,विवेक तन्खा जी, इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. देश में चल रही गैस सिलेंडर की किल्लत पर अरुण यादन ने कहा ‘देश में पहली बार अस्थिरता का माहौल बन रहा है, पहले गैस सिलेंडर मंहगा कर दिया और फिर किल्लत कर दी। ’

शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू