//पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई — 35 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश//
रतलाम
//पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई — 35 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश//
रतलाम | दिनांक 10.03.2026
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 35 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की स्थिति एवं अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। साथ ही नई प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई कर उनका संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में जनसुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए तथा की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराया जाए।
रतलाम पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के समाधान हेतु इस प्रकार की जनसुनवाई प्रक्रिया लगातार जारी रखी जा रही है, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सहायता प्राप्त हो सके।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


भोपाल में इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’
FCRA विवाद पर सियासत तेज: सतीशन का भाजपा पर बड़ा आरोप
Artemis II की ऐतिहासिक उड़ान: चंद्र मिशन में नई कामयाबी
चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान
विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी