जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर आलोट में जन्म दिवस पार्टी में चली गोली पड़ोसी युवक घायल आरोपी पुलिस के हिरासत में
जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर आलोट में जन्म दिवस पार्टी में चली गोली पड़ोसी युवक घायल आरोपी पुलिस के हिरासत में
जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, पड़ोसी युवक घायल; आरोपी हिरासत में
आलोट। नगर के प्रमिलागंज क्षेत्र में सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें पड़ोस में रहने वाला एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमिलागंज निवासी श्याम नायक पिता अमर सिंह नायक अपने घर पर जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान उसने कथित रूप से शराब का सेवन भी कर रखा था। इसी बीच उसकी लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया, जिसके छर्रे सामने रहने वाले रोहित नायक पिता कालू नायक (उम्र लगभग 18 वर्ष) के दोनों पैरों में लग गए। इससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्याम नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जिला संवाददाता लाखनसिंह की खास स्पेशल रिपोर्ट



राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब
राशन कार्ड e-KYC जरूरी, घर बैठे फोन से करें प्रक्रिया
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त