यश को नहीं सताया ‘धुरंधर 2’ का डर, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टालने की असली वजह आई सामने
कन्नड़ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' और एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के बीच रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा हुई। लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों फिल्में अलग तारीख को रिलीज होंगी। जानिए 'धुरंधर 2' को लेकर यश की क्या राय है।
एक साथ रिलीज होने वाली थीं फिल्में
शुरुआत में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। इससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर की उम्मीद थी। लेकिन 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अचानक फैसला लिया और फिल्म की रिलीज 4 जून 2026 तक टाल दी। 'टॉक्सिक' के मेकर्स का कहना है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और तनाव की वजह से ऐसा करना पड़ा। वहां की स्थिति अनिश्चित है, जिससे फिल्म को दुनिया भर में अच्छे से रिलीज करने और दर्शकों तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
यश को है 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, यश को 'धुरंधर 2' से बिल्कुल डर नहीं है। बल्कि वे इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'टॉक्सिक' की रिलीज टालने की वजह कोई कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में खराब हालात हैं। खासकर खाड़ी देशों में फिल्म बिजनेस पर असर पड़ सकता था। जानकारी के अनुसार, 'यश को पहली 'धुरंधर' बहुत अच्छी लगी थी। वे दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। सारी टकराव की बातें बाहर के लोग फैला रहे हैं। असल में दोनों फिल्मों के बीच कोई असली दुश्मनी नहीं है।'
'धुरंधर 2' से होगी 'उस्ताद भगत सिंह' की टक्कर
'धुरंधर 2' अपनी तय तारीख 19 मार्च 2026 पर ही रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म उसी दिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' से टकराएगी।

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर