अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले दिल्ली में जश्न, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय समारोह शुरू
दिल्ली।हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और समानता का मजबूत संदेश देता है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन ने 'मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र' विषय पर तीन दिवसीय उत्सव शुरू किया है। जो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र' थीम पर 7 से 9 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला-केंद्रित उत्सव शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ। इसमें फिटनेस सेशन, सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, वेलनेस एक्टिविटी, लीडरशिप इंटरैक्शन और महिला-नेतृत्व वाली साइक्लिंग रैली जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जो महिलाओं की शक्ति, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सेलिब्रेट कर रही हैं।
महिला दिवस 2026 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की वैश्विक थीम है, 'दान से लाभ' यानी जब आप किसी को कुछ देते हैं तो बदले में आपको भी लाभ होता है।
8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?
अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करते हुए मार्च निकाला था। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया। वहीं 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल किया। परिणाम स्वरूप सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। ये देख यूरोप की महिलाओं ने भी कुछ दिन बाद 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली। इस कारण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिला। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने