तरुण मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, सात आरोपी पकड़े गए, इलाके में अब भी तनाव
दिल्ली। उत्तम नगर में तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी।
होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर लौट रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी। लोगों का आरोप था कि आरोपियों पर दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात हैं।
मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम लड़की बालकनी में पानी का गुब्बारा लेकर खड़ी थी। गुब्बारा अचानक हाथ से छूटकर नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला पर जा गिरा। इस पर महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी थी। परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका था, बल्कि गलती से गिर गया था। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। झड़प में तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हुए थे। गुस्साए लोगों ने उत्तम नगर थाने का घेराव किया और शुक्रवार देर रात तक थाने के बाहर सड़क पर बैठे रहे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान जारी है। वारदात के बाद सामाजिक माध्यम पर भी लोगों का गुस्सा फूटा, जिन्होंने वीडियो साझा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की