‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
छत्तीसगढ़। के पूर्व डिप्टी सीएम और सीनियर कांग्रेस लीडर टीएस सिंहदेव ने खास बातचीत में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी इसे लेकर तंज कसा है।
जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी
टीएस सिंहदेव ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2018 से पहले हम लोगों ने एक साथ काम किया लेकिन हमेशा शोले मूवी ही नहीं चलेगी. शोले में तो गब्बर सिंह भी था, अब नई फिल्म आएगी और अच्छा काम करना है।
इस दौरान सिंहदेव ने यह भी कहा कि भले ही विधानसभा चुनाव के लिए 3 साल से भी कम समय बचा है लेकिन चुनाव की तैयारी हमेशा चलती रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उन सभी मुद्दों को उठा रही है जिसकी वजह से आम लोग परेशान हो रहे हैं, चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो या फिर धान खरीदी की या फिर स्कूल आंगनबाड़ी की।
कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं
वहीं टीएस सिंहदेव के इस बयान पर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी टीएस बाबा को छल रहे हैं. कांग्रेसी टीएस बाबा को फिल्म से बाहर कर देंगे. भूपेश बघेल अपनी फ़िल्म बना लेंगे।

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव