'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता, महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। वह जाने-माने निर्माता थे। अपने पिता के गुजरने पर दुख जताते हुए करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है।
पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा 'लव यू डैड। मैं आपको बहुत याद करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कैसा दर्द होता है। इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक पूरी खूबसूरत जिंदगी जी। आप हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे आप हमेशा चाहते थे। शांति से और बिना किसी तकलीफ के। आप कहते थे कि आप इस दुनिया से जूते पहनकर जाना चाहते हैं। आप बिल्कुल वैसे ही गए।'
पिता ने बहुत कुछ सिखाया
करणवीर ने आगे लिखा 'आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है। जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उम्मीद बनाए रखना। गिरने पर वापस उठना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना। कभी हार न मानना। आपका जज्बा कभी न रुकने वाला था। आपने निश्चित किया कि वह जज्बा मुझमें भी रहे। आपने मुझे सपने देखना सिखाया।'

छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो