रतलाम नामली आलोट ताल फ्लैग मार्च निकाला
रतलाम नामली आलोट ताल फ्लैग मार्च निकाला
/आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम शहर में फ्लैग मार्च — शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील//
रतलाम | दिनांक 02.03.2026
आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रतलाम पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में रतलाम शहर में व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत कालिका माता मंदिर पुलिस चौकी से की गई, जो शहर के मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का उद्देश्य रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा मार्ग में नागरिकों से संवाद कर त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, शहर के समस्त थाना प्रभारीगण एवं पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा त्योहारों को भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाए।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला