जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर आलोट में आगमन त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी उतरे मैदान में
रतलाम
जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर आलोट में आगमन त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी उतरे मैदान में
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज आलोट में कार्रवाई करते हुए रेलवे आफिस के सामने स्थित जय माता दी किराना से नवकार बेसन,पीपली बाजार स्थित गुडलक एजेंसीज से पतंजलि घी और सुंदर हल्दी पाउडर, राजमार्केटिंग से एबिस रिफाइंड सोयाबीन तेल, राजेंद्र चौक स्थित कपिल नमकीन से मिठाई और सेव के नमूने लिए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं ।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर