इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
अमेरिका-इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी इन हमलों का जवाब दिया है। जंग की वजह से बने हालात के बीच कई मिडिल ईस्ट के देशों ने फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। इसके नतीजे में वहां कई भारतीय फंस गए हैं। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद होने से ठीक पहले वह मिडिल ईस्ट से निकल आए।
खाली हुआ एयरस्पेस
फिल्म 'सिकंदर' के कंपोजर ने बताया कि वह कतर से ठीक समय पर निकले। मिसाइल लॉन्च और हमलों की खबरों के बाद वेस्ट एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस खाली कर दिया गया।
संतोष ने क्या लिखा?
संतोष ने एक्स पर लिखा 'एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद होने से पहले मेरी कतर फ्लाइट शायद मिडिल ईस्ट से निकलने वाली आखिरी फ्लाइट थी। अभी स्टारलिंक से कनेक्ट हुआ। मैं अमेरिका के लिए उड़ान भर रहा हूं। इस इलाके में अपने सभी भाइयों और बहनों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
क्यों कैंसिल हुईं फ्लाइट्स
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव तब बढ़ गया, जब इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। ईरान ने जवाबी हमला किया। इसके बाद ईरान, इराक और मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए। इससे इंटरनेशनल फ्लाइट रूट पर बुरा असर पड़ा।
तमिल संगीतकार का वर्कफ्रंट
तमिल संगीतकार 'संतोष नारायणन' ने फिल्म 'अट्टाकथी' से डेब्यू किया था। उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। 2025 में उन्होंने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर', सूर्या स्टारर 'रेट्रो' और विजय सेतुपति स्टारर 'थलाइवन थलाइवी' में म्यूजिक दिया है। वह अभी शिवकार्तिकेयन स्टारर 'सेयोन' पर काम कर रहे हैं।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर