जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सैलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरे टैंकर में लगी आग
रतलाम
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सैलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरे टैंकर में लगी आग
के थाना सैलाना क्षेत्र में सरवन घाट पर रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में लगी आग,
डायल-112 जवानों व फायर ब्रिगेड की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया।
रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवन एवं सैलाना के बीच घाट पर एक रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर अहमदाबाद कड़ी से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की ओर जा रही थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27-02-2026 को रात्रि 12:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन तत्काल मौके पर रवाना किया गया एवं फायर टीम को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ सउनि वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं पायलट जीवन खराड़ी ने मौके पर पहुँचकर फायर टीम के साथ संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सुबह लगभग 09 बजे पुनः टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही डायल-112 जवान आरक्षक पाटीदार एवं पायलट युसूफ शाह ने मौके पर पहुँचकर फायर टीम की सहायता से आग बुझाई । एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से ऑइल को निकलने के लिए रास्ता बनवाया गया, डायल-112 जवानों एवं फायर टीम की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर