रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
राजधानी भोपाल| में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में रैंगिंग मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रैगिंग मामले में 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्रों की 6 महीने तक क्लास और हॉस्टल में एंट्री बैन कर दी है. रैगिंग की शिकायत के बाद कमेटी जांच के लिए कैंपस पहुंची थी|
क्लास और हॉस्टल में दिखाई दिए तो होगी कानूनी कार्रवाई
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में रैगिंग की शिकायत के बाद जांच कमेटी कैंपस में पहुंची थी. जब कमेटी कैंपस में पहुंची तो कैंपस में गांजे की गंध आ रही थी. जिसके बाद कमेटी ने मौके पर मोजूद जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई. साथ ही 6 सीनियर स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया है|
फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने की थी शिकायत
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के जवाहर हॉस्टल में रहने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने ही सीनियर के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की थी. जिसके बाद जांच कमेटी हॉस्टल में पहुंची थी. रैगिंग की शिकायत के मामले में ऋषि मिश्रा, आशीष शुक्ला, अहमद खान, कार्तिक कुशवाहा, हर्ष चतुर्वेदी को सस्पेंड किया गया है|
6 महीने तक क्लास और हॉस्टल में छात्रों की एंट्री पर रोक
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने रैगिंग के आरोपी 6 छात्रों को 6 महीने तक क्लास और हॉस्टल में आने पर प्रतिबंधित कर दिया है. इसके साथ ही ये भी हिदायत दी है कि अगर सस्पेंड किए गए छात्र कैंपस या हॉस्टल में दिखाई दिए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने बाकी स्टूडेंट्स को चेतावनी दी है कि अगर हॉस्टल में कोई भी गलत गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी|

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने