Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों यानी बाफ्टा में उस समय हर भारतीय प्रशंसक की आंखें नम हो गईं, जब दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय अभिनेता को वैश्विक सिनेमा जगत की उन महान हस्तियों में शामिल किया गया, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्यक्रम में उन हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को भी बाफ्टा में याद किया गया।बीती रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए बाफ्टा के 79वें संस्करण में धर्मेंद्र को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत 'द वे वी वेयर' को परफॉर्म किया।जहां उन्होंने पिछले साल दिवंगत हुए फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले वर्ष दुनिया ने खोई इन हस्तियों को याद किया गया।'इन मेमोरियम' कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी उल्लेख श्रद्धांजलि में किया गया।
पिछले साल 24 नवबंर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कहा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग एक हफ्ते तक भर्ती रहने के बाद, परिजनों ने घर पर ही उनका इलाज कराने का फैसला किया था।जहां 24 नवंबर को उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मुंबई में किया गया था। दिग्गज अभिनेता अपने पीछे दो पत्नियां प्रकाश कौर और अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत छह बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल शामिल हैं।

Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब
राशन कार्ड e-KYC जरूरी, घर बैठे फोन से करें प्रक्रिया
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी