नहर में गिरी बाइक, दो दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा
मैनपुरी| के कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास गुरुवार रात बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दूसरा डूब गया। सुबह एसडीआरएफ टीम ने स्टीमर के जरिए तलाश अभियान तेज कर दिया। क्षेत्र के घिरोर मार्ग स्थित नहर पुल के समीप गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के ग्राम न्योली निवासी शैलेंद्र पुत्र दिनेश चंद्र अपने साथी जनपद एटा के थाना जैथरा के ग्राम राया निवासी ओमवीर पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से ग्राम कुकामई स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया गया कि नहर पुल के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से बाइक चालक की आंखें चुधिया गईं, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक बाइक सहित नहर में जा गिरे। हादसे में ओमवीर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन शैलेंद्र बाइक समेत गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस की मदद से नहर से बाइक को बाहर निकलवाया। रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा डूबे युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और स्टीमर के माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह व प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
सभी रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह