रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
,रतलाम
रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
रतलाम कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में जिला पचांयत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के कोई भी मेडिकल संचालक दवाइयों का विक्रय नहीं करे। इसके लिए एसडीएम एवं तहसीलदार सतत निगरानी रखे तथा बिना प्रिसक्रिपसन के दवाई का विक्रय करते पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं सहकारिता विभाग को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना बना कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर वितरण करवाने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया ।
कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने के लिए कार्यवाही करने एवं इलाज के लिए आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनवाने हेतु सीएमएचओ को निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राहत के सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। संबंधित सभी विभाग प्रमुख संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें ।
जिला संवाददाता लाखन सिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
गांव की बदली तस्वीर, महिलाओं ने कमाई से रचा इतिहास
KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप