मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी एवं खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेश भर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अशोकनगर एवं ग्वालियर जिलों में पुलिस ने कार्यवाही कर कुल 11 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मैग्जीन तथा वाहन जप्त कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अशोकनगर: 05 देशी कट्टे एवं 03 जिंदा कारतूस
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन मेंथाना चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कर चंदेरी क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ा। जिसके कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त किए। आरोपी से पूछताछ करने पर सह आरोपी के कब्जे से 315 बोर का 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त पुनः प्राप्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे एवं 01 जिन्दा कारतूस जब्त किए। इस प्रकार उक्त कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर के 05 देशी कट्टे एवं 03 जिंदा कारतूस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
ग्वालियर : 32 बोर की 06 देशी पिस्टल, 05 मैग्जीन एवं मोटरसाइकिल जब्त
क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर-झांसी बायपास क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से 32 बोर की 06 देशी पिस्टल, 05 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग एवं एक मोटरसाइकिल (रॉयल एनफील्ड) जप्त की है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच ग्वालियर द्वारा की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खरगोन जिले से 12 हजार रुपये प्रति नग की दर से हथियार खरीद कर ग्वालियर एवं आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश व्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल दें।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार