बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
इंदौर। बाणगंगा (Banganga) क्षेत्र में दो दिन पहले हुई हत्या का मामला उलझ गया है। घटना स्थल के आसपास कोई कैमरा (Camera) अब तक पुलिस (Police) को नहीं मिला है, लेकिन तीन स्थानों पर मृतक पैदल जाते कैद हुआ है। हालांकि वह अकेला ही दिखा। जिस तरह से उसकी हत्या की गई उससे पुलिस को मामला रंजिश का लग रहा है। इस आधार पर जांच की जा रही है।
दो दिन पहले बाणगंगा पुलिस ने रेलवे पटरी के पास से एक युवक की लाश बरामद की थी। उसकी पहचान खोजाराम पिता लखन नरेला (40) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जांच में उसका भाई और जीजा संदेह के घेरे में थे, लेकिन बाद में पुलिस ने जब फुटेज खंगाले तो पुलिस को शराब दुकान, रेडीमेड काम्प्लेक्स और एक अन्य स्थान पर खोजाराम के फुटेज मिले, लेकिन तीनों स्थानों पर शराब का पाव जेब में रखकर पैदल अकेले जाते हुए दिखाई दिया। जब पुलिस ने घटना स्थल के पास फुटेज खंगाले तो वहां कोई कैमरे नहीं मिले। डीसीपी राजेश व्यास का कहना है कि मोबाइल और पैसे मिल गए हैं, इसलिए लूट का एंगल नहीं लगता है। हालांकि जिस तरह से चाकू के आठ वार किए गए और गला रेता गया उससे मामला रंजिश का लग रहा है। इसके चलते उसके परिचितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
डीयू के दो कॉलेजों को बम धमकी, कैंपस खाली; पुलिस जांच में जुटी
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आर्याव्रत पत्रकार संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
‘अपनी जमीन पर शराब बिक्री नहीं’: मालवा स्टैलियंस की मालिक रेमन कक्कड़ का सख्त रुख
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद