मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अवैध शराब के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम मेंपिछले 7 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 83 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब व वाहन जब्त किए हैं।
प्रमुख कार्यवाही
झाबुआ : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा।जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
मुरैना: जिले के बामोर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जब्त की। इस कार्यवाही में कुल 9 लाख 60 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
अशोकनगर: पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त कर 8 लाख 75 हजार रुपये का सामग्री जब्त की है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्यवाही में 8 हजार 250 रुपये की शराब जब्त किया है।
इंदौर (ग्रामीण): देपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6 लाख 44 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
ग्वालियर: पुरानी छावनी पुलिस ने कार में परिवहन की जा रही1 लाख रूपए की 19 पेटी अवैध शराब कार सहित जब्त की है।
कटनी: चौकी झिंझरी थाना माधवनगर पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 35 हजार रुपये की शराब और इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।
दतिया: कोतवाली और पंडोखर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाहियों में क्रमशः 55 हजार रुपये और 32 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है।
जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब एवं वाहनसहितलगभग 1 लाख 2 हजार रूपए की सामग्री जब्त की है।

भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
ईरान युद्ध के बीच तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर पार
‘आधी रात में BJP के काले कारनामे’, राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म होने पर उमंग सिंघार भड़के