आसमान छू रहीं दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के टिकट की कीमतें, 11 हजार से हो रही शुरुआत
दिलजीत दोसांझ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' की कामयाबी को लेकर खुश हैं। इस बीच पंजाबी सुपरस्टार ने नॉर्थ अमेरिका में अपना 2026 'ऑरा वर्ल्ड टूर' लॉन्च कर दिया है। दिलजीत के 2025 एल्बम 'ऑरा' के लिए टूर का एलान फरवरी की शुरुआत में किया गया था। इसमें बताया गया था कि टिकट की प्री-सेल 10 फरवरी से जबकि जनरल सेल 13 फरवरी से शुरू होंगी।
इन जगहों पर होंगे कॉन्सर्ट
'ऑरा वर्ल्ड टूर' 23 अप्रैल, 2026 को वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम से शुरू होगा। फिर कैलगरी, एडमोंटन, विनिपेग और टोरंटो समेत कई कनाडाई शहरों से होते हुए यूनाइटेड स्टेट्स जाएगा। अमेरिका में इसके स्टॉप में रोजमोंट, डलास, नैशविले, अटलांटा और न्यूयॉर्क शामिल हैं। 20 जून को सैन फ्रांसिस्को में इसका समापन होगा।
कितनी है टिकटों की कीमत?
टूर के लिए टिकट की कीमतें शहर और जगह के हिसाब से बहुत अलग-अलग हैं। अभी की लिस्टिंग के मुताबिक, किआ सेंटर में ऑरलैंडो जैसे शो के लिए बेस प्राइस लगभग 11,500 रुपये से शुरू होती है। मैडिसन स्क्वायर गार्डन जैसी जगहों पर टिकट लगभग 26,000 रुपये के आस-पास मिल रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को में चेस सेंटर जैसे प्रीमियम शो के टिकट लगभग 23,241 के आस-पास मिल रहे हैं। टिकटों की ज्यादा कीमत दिलजीत की जबरदस्त ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाती है।मुश्किल में श्रेयस तलपड़े! यूपी के मैनपुरी में दर्ज हुआ केस; इस मामले में पुलिस ने शुरू की जांच दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट दिलजीत दोसांझ सिंगर, एक्टर और अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा पंजाबी सिनेमा में भी काम किया है। दिलजीत ने साल 2003 में एल्बम 'इश्क दा उड़ा दा' से सिंगिंग में डेब्यू किया। साल 2011 में उन्होंने फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' से अभिनय करियर की शुरुआत की। जल्द ही वह पंजाबी फिल्म 'पंजाब 95' में नजर आएंगे।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली