जबलपुर में चाकूबाज महिला ने ऑटो ड्राइवर पर चलाए दनादन चाकू, कई वार से चालक गंभीर
जबलपुर: चाकूबाजी के ज्यादातर मामलों में आपराधिक प्रवृत्ति के पुरुषों के ही नाम आते हैं. लेकिन जबलपुर में हुई घटना आपको चौंका देगी. यहां एक महिला ने ऑटो ड्राइवर से विवाद के बाद उसके ऊपर दनादन चाकू से हमला कर दिया, जिसमें ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसकी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दंपति ने हाई कोर्ट जाने रोका था ऑटो
ऑटो चालक अनुज चौधरी रोज की तरह मंगलवार को भी ऑटो लेकर निकला था. वह जबलपुर के लाल माटी इलाके से हाई कोर्ट की ओर आ रहा था. तभी एक दंपति ने उसे हाथ देकर रोका और दोनों ने ही उससे हाई कोर्ट चलने के लिए कहा. अनुज चौधरी ने दंपति से 30-30 रुपए किराया मांगा, लेकिन दंपति का कहना था कि वह इससे आधा किराया ही देगा. इसके बाद दोनों ऑटो में बैठ गए.
ज्यादा किराया के आरोप में हुआ विवाद
अनुज चौधरी का ऑटो शीतला माई के पास पहुंचा ही था कि एक दूसरी सवारी ने ऑटो में बैठने के लिए हाथ दिया. उन्होंने भी हाई कोर्ट जाने की बात कही. जिस पर अनुज चौधरी ने लगभग 40 रुपए प्रति सवारी की बात की. इसको लेकर ऑटो में पहले से बैठे दंपति ने अनुज चौधरी से विवाद करना शुरू कर दिया कि तुम सभी से ज्यादा किराया वसूल रहे हो.
ड्राइवर के कमर पर चाकू से किए कई वार
अनुज चौधरी ने दंपति से कहा कि यदि आपको किराया ज्यादा लग रहा है, तो आप गाड़ी से उतर जाइए. जैसे ही इतनी बात हुई तो पति-पत्नी ऑटो से तो उतरे और ऑटो चालक पर हमला बोल दिया. पहले तो पत्नी ने ऑटो चालक के बाल पकड़कर उससे मारपीट की. इसके बाद पति ने ऑटो चालक अनुज को पकड़ा और पत्नी ने पर्स से चाकू निकालकर ऑटो चालक की कमर में घोंप दिया.जबलपुर पुलिस के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, "यह घटना बेलबाग थाना क्षेत्र में हुई थी. जिसके बाद तुरंत ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया गया है. जिस महिला ने हमला किया, उसका नाम नंदिनी है.

क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात