ग्रेनो में श्मशान घाट से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
ग्रेटर नोएडा |सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (30) निवासी गांव साकीपुर के रूप में हुई। मौके पर शव की स्थिति देखने पर मृतक के गले पर कटा हुआ निशान पाया गया। जबकि उसके हाथों पर खून लगा हुआ था। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस को मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं के कारण काफी तनाव में था। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी भी था। जिससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक ने स्वयं अपने गले की नस काटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद श्मशान घाट के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत