दिमागी दमखम की बिसात सजी, शतरंज के ग्रैंड फिनाले में भिड़े 200+ खिलाड़ी
नोएडा| शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ शनिवार को हो चुका है। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों से चयनित 200 से ज्यादा खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता स्विस नियमों के तहत खेली जा रही है।पहले दिन यानी शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे से फिडे के नियमों के तहत रैपिड राउंड प्रारंभ में मुकाबले शुरू हो गए। शतरंज प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों के करीब 4,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है।पहली श्रेणी में 12 वर्ष तक के उम्र के छात्र और दूसरी श्रेणी में 12 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र शामिल हैं। इसमें क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के इंटरनेशनल आर्बिटर ललित कपूर, संयुक्त सचिव अतुल निगम और सीनियर आर्बिटर टीम फाइनल मुकाबलों की निगरानी करेंगे।
ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा होंगे खास मेहमान
ग्रैंड फिनाले के अंतिम दिन रविवार को ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। श्रीराम शतरंज में अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) का खिताब हासिल कर चुके हैं। भारत के 21वें जीएम हैं। श्रीराम एशियाई शतरंज चैंपियन, राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। अब तक 74 देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विभिन्न प्रारूपों में छह बार राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन रह चुके हैं।
सात राउंड में होंगे मुकाबले
दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले में सात राउंड में क्लासिक सिस्टम के आधार पर मुकाबले होंगे। पहले दिन चार राउंड और दूसरे दिन तीन राउंड में मुकाबले होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट का समय मिलेगा और हर चाल पर 10 सेकेंड अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। खिलाड़ियों की रैंकिंग अंक तालिका के आधार पर होगी और बराबरी की स्थिति में टाई ब्रेक का नियम लागू होगा।
दोनों श्रेणियों के 10 खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार
फिनाले के दूसरे दिन विजेता को दोनों आयु वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय विजेता को 11 हजार, तीसरे स्थान वाले को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही चौथे विजेता को 3100 रुपये व पांचवें विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी