रतलाम जिले आसपास क्षेत्र में कृषि रथ यात्रा निकाल कर किस कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
रतलाम जिले आसपास क्षेत्र में कृषि रथ यात्रा निकाल कर किस कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 05 फरवरी को विकासखंड आलोट के किट खेड़ी, लसुड़िया सूरजमल, कोठड़ी कारवा, ताज खेड़ा विकासखंड बाजना के देवला, सिंगत, जाबड़ विकासखंड सैलाना के डूंगरापुंजा, केल्दा विकासखंड रतलाम के कुंवाझागर, कलमोडा, आलनिया विकासखंड जावरा के सिंदूरकिया, खोजनखेड़ा, लसुड़िया जंगली में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
06 फरवरी को विकासखंड आलोट के बरसी, गुरूखेड़ी, भैंसोला, कसारी चौहान विकासखंड बाजना के बीड़, मलवासी विकासखंड सैलाना के कुंवाझागर, शिवगढ़ विकासखंड रतलाम के सागोद, हरथली, मथुरी विकासखंड जावरा के पीरहिंगोरिया, हाटपिपलिया, ऊणी में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट


अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह