ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के लिए बैंक खाता मुहैया कराने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जींद के कृष्णा कॉलोनी निवासी अमन व सिविल लाइंस निवासी अमित और हिसार के आजाद नगर निवासी रोहित के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।पुलिस ने आरोपी अमन को सोमवार को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने अमित और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ठगी गई राशि में से 25 हजार रुपये आरोपी अमित के बैंक खाते में आए थे। आरोपी अमित ने अपना बैंक खाता आरोपी अमन को ढाई हजार रुपये में बेचा था। आरोपी अमन ने यह बैंक खाता चार हजार रुपये में रोहित को बेच दिया था। आरोपी रोहित ने यह बैंक खाता जालसाज को दो प्रतिशत कमीशन पर बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब