नोएडा में बेजुबानों पर कहर, पेड़ पर दर्जनों कबूतरों की मौत
नोएडा|नोएडा के शहदरा एफएनजी रोड स्थित एक पेड़ से सटे बिजली के खंभे से आए करंट के चलते पेड़ पर मौजूद दर्जनों कबूतरों की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही के चलते इन कबूतरों की मौत हो गई।इस वीडियो को लेकर जब स्थानीय लोगों से बात की तो सेक्टर 141 गढ़ी शहदरा के ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि 31 जनवरी को एक पेड़ में करीब 30-35 कबूतर बैठे थे। दावा है कि अचानक से पेड़ से सटे खंभे के जरिए बिजली उतरने से उन दर्जनों कबूतरों की तत्काल मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वहीं जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने वि्दुयत निगम के अधिकारियों को वीडियो भेजकर घटना के बारे में अवगत कराया।दावा यह भी है कि लगातार यही स्थिति पिछले काफी समय से बने रहने के कारण पेड़ भी सूख गया। वहीं इस घटना के बाद विद्युत निगम द्वारा पेड़ को वहां से हटा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक 14 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीपीएस लोकेशन के तहत जानकारी भी लिखी है। इससे साफ है कि वीडियो 31 जनवरी की सुबह 9:28 बजे का है। तब पीछे से वीडियो बना रहे एक स्थानीय व्यक्ति की आवाज आ रही है कि यहां पर सैकड़ों कबूतरों की मौत हो चुकी है, आय दिन यहां करंट लगने के मामले आते रहते हैं। हालांकि इन कबूतरों की मौत करंट की चपेट से हुई है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों की राय जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।पहले शिकायत का लेते संज्ञान तो बच जाते कबूतर सुभाष भाटी ने बताया कि इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पहले भी विद्युत निगम के अधिकारियों को करंट उतरने की शिकायत की गई थी। उन्हें आगाह भी किया गया था कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन उन्होंने कोई सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि विद्युत निगम ने उसी वक्त इस बात का संज्ञान लिया होता तो शायद उन कबूतरों की जान बच सकती थी।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए