कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा 4 फरवरी को कृषि उपज मण्डी समिति जिला रतलाम स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया
रतलाम
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा 4 फरवरी को कृषि उपज मण्डी समिति जिला रतलाम स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मिट्टी नमूनों लैब में प्राप्त होने से लेकर स्वाईल हैल्थ कार्ड जारी करने तक की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। लेब टेक्निशियन श्री गोपाल ओरा द्वारा बताया गया कि लैब में मिट्टी नमूना प्राप्त होने पर 12 पेरामीटर्स पर मिट्टी परीक्षण कर स्वाईल हैल्थ कार्ड जारी किया जाता है एवं 1 दिन में अधिकतम 50 नमूनों का परीक्षण किया जाता है साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा लिये गये मिट्टी नमूनों की पोर्टल पर दर्ज जानकारी अनुसार समीक्षा की गई। कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत भी मिट्टी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशालाओं को प्रस्तुत नहीं करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने हेतु उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के द्वारा आदेशित किया गया कि नमूना प्राप्ति दिनांक के साथ ही स्वाईल हैल्थ कार्ड भेजने का दिनांक भी अंकित किया जाये। नमूना प्राप्ति के पश्चात कम से कम समय में परीक्षण करके वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाये। स्वाईल हैल्थ कार्ड में उर्वरक उपयोग विकल्प के साथ ही जैविक प्रोडक्ट के उपयोग का विकल्प डालने हेतु वरिष्ठालय को प्रस्ताव भेजा जाए।
कलेक्टर ने पावर हाउस रोड स्थित सब्जी मण्डी में जैविक हाट लगाने हेतु तैयारियों का जायजा लिया। मण्डी सचिव को पूर्ण तैयारी करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने मण्डी में विभिन्न दुकानो का निरीक्षण किया तथा मण्डी स्थित गोडाउन को उपयोग में लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि, मण्डी सचिव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रतलाम उपस्थित थे।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट



पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए