CG News: जगदलपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बेटे ने खोला राज
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां शहर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुची, जहां शव को पीएम के लिए भेज दिया गया.
जगदलपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय वीर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई. बहसबाजी के बाद रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
गुस्साए तारासिंह ने घर मे रखे हुए नारियल काटने वाले औजार से पत्नी के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया, जहां बीच-बचाव के दौरान महिला को कई जगह चोट लगने के साथ ही गंभीर चोट आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची टीम जांच कर रही है, वही घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में भीड़ लग गई है.

वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल बैठक में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'