कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत रतलाम जिले में कृषि रथ का संचालन
रतलाम
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत रतलाम जिले में कृषि रथ का संचालन
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 30 जनवरी को विकासखंड आलोट के माधोपुर, एरवास, कोठडी ताल, आक्याकलां, विकासखंड बाजना के नायन, सादेडा, मौलावा, विकासखंड पिपलोदा के मावता, रणायरा, रिछादेवड़ा, विकासखंड सैलाना के आडवाणिया, सांसर, विकासखंड रतलाम के बोदीना, खोखरा, दिवेल, विकासखंड जावरा के नया नगर, मीनाखेड़ी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
2 फरवरी को विकासखंड आलोट के बिसलखेड़ा, मुडला कला, भैसाना, मरमिया खेड़ी विकासखंड बजाना के हरथल, रावटी देथला, विकासखंड पिपलोदा के कालूखेड़ा, तालिदाना, मामटखेड़ा, विकासखंड सैलाना के भामट, ठीकरिया, विकासखंड रतलाम के नौगांवा कला, धामनोद, डेलनपुर विकासखंड जावरा के रोजाना,बनवाडा रोला में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान