जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर ग्राम अयाना प्रशासन गांव की और अभियान के तहत ग्राम अयाना किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी।
जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर ग्राम अयाना प्रशासन गांव की और अभियान के तहत ग्राम अयाना किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी।
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज ग्राम अयाना में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
चौपाल में कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को गौशालाओ मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवाने एवं कोल्ड स्टोरेज का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। जैविक हाट के लिए ब्लाक वार जगह चिन्हित करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान शुभम सिसौदिया के खेत पर गाजर की जैविक खेती का एवं ग्राम नौलखा मे मोती प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। ग्राम अयाना के किसान कुलदीप ने चौपाल में बताया कि वे प्राकृतिक खेती करते आ रहे है, फिर उन्होने जैविक खेती की ओर रूख किया। अब उनकी खेती की मिट्टी भी अच्छी हो गयी है और फल, सब्जी और अनाज की पौष्टीकता और स्वाद भी अच्छा हो गया है।
कलेक्टर ने चौपाल में किसानों को जैविक/प्राकृतिक एवं रासायनिक खेती का अंतर बताते हुए, किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती करने की बात कही। गांव के जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के समूह बनाकर, किसानों को खेतो पर ले जाकर समक्ष मे प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए। किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का उदाहरण देकर प्रेरित करे। कलेक्टर ने गांव के अन्य किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए उसी गांव के उन्नतशील किसानों को सूचीबद्ध कर मास्टर ट्रेनर के रूप में किसान चौपालो मे बुलाने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने किसान चौपाल में किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक और दवाइयों का कम से कम उपयोग करें तथा जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का उपयोग करे। किसान चौपाल मे उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्रीमती नीलम सिंह चौहान, एसडीएम सुनील जायसवाल, सीईओ जनपद ब्रम्हस्वरूप हंस, पी डी आत्मा श्री नर्गेस, डॉ सर्वेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक के वी के सहित किसान उपस्थित थे। कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों तथा किसानों ने चौपाल में किसान द्वारा लगाई गई जैविक उत्पादों की स्टाल का भी अवलोकन किया।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया स्पेशल रिपोर्ट



पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत