शहीद दिवस पर रतलाम पुलिस द्वारा महात्मा गांधीजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रतलाम
शहीद दिवस पर रतलाम पुलिस द्वारा महात्मा गांधीजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
02 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश*
रतलाम |
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकियों पर 02 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि—
महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा में सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं जनसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर
पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन