बिलासपुर की सड़कों पर दहशत फैलाने वाले झपटमार गिरफ्तार, पुलिस के बिछाए जाल में ऐसे फंसे दो आरोपी
बिलासपुर : झपटमारी मामला में चकरभाठा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने झपटकर छीना गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसीसीयू और थाना चकरभाठा पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका इस पूरे अभियान में अहम रही।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 जनवरी 2026 को हुई थी। पीड़िता ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह इलाज के लिए त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, चकरभाठा गई थी। इलाज के बाद वह अपने भाई की मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रायपुर–बिलासपुर रोड पर डायमंड होटल के पास पीछे से आई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और थाना चकरभाठा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और फोरेंसिक जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन श्रीवास (22 वर्ष), निवासी ग्राम खैरा, जयरामनगर थाना मस्तूरी, और मोहम्मद सेराज (26 वर्ष), मूल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, हाल निवासी तिफरा, बिलासपुर शामिल हैं।
पूछताछ में दोनों ने बिलासपुर झपटमारी मामला में संलिप्तता स्वीकार की। उनके मेमोरण्डम कथन के आधार पर मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और झपटमारी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस बिलासपुर झपटमारी मामला में की गई त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है।

चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका