प्रशासन की अचानक छापेमारी, 350 कट्टा धान जब्त; जानें कहाँ छिपाया था स्टॉक?
बलौदाबाजार : अवैध धान कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शासन के मंशानुरूप जिले में पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील पलारी क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में उपार्जन केंद्र रोहांसी क्षेत्र से 216 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया, जिसे नियमानुसार उपार्जन केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया है।
दूसरे मामले में ग्राम बोहारडीह से अश्वनी कुमार साहू के पास से 26 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। वहीं, कसडोल तहसील के ग्राम रिकोखुर्द में पवन कुमार साहू पिता गजाधर को 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए धान को वाहन सहित जब्त कर लिया और उसे ग्राम रिकोखुर्द के कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी, बिचौलियों की भूमिका या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बलौदाबाजार अवैध धान कार्रवाई के अंतर्गत जिले भर में निगरानी और सख्त कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका