मध्य प्रदेश में पहली बार होगी पैराग्लाइडिंग, इतने पैसों में कर सकेंगे हवा की सैर, जानिए लोकेशन
इंदौर: आसमान में उड़ने की ख्वाहिश रखने वाले सैलानियों के अलावा प्रदेश के पैराग्लाइडर अब यहां भी पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे. मध्य प्रदेश में पहली बार राऊ में पैराग्लाइडिंग का टेंडम फेस्टिवल होने जा रहा है. जहां दो दिनों तक लोग आसमान में उड़ने के साथ पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे. जानिए कैसे होगी पैराग्लाइडिंग और कितना उसका चार्ज रहेगा.
इंदौर में पहली बार पैराग्लाइडिंग
यह फेस्टिवल मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब और स्टेट टूरिज्म बोर्ड के तत्वावधान में हो रहा है. इस आयोजन में फ्लाइंग क्लब से जुड़े पैराग्लाइडर और एडवेंचर स्पोर्ट के प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे. फ्लाइंग क्लब के प्रमुख मंदार महाजन ने बताया कि "उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होती है, लेकिन पहली बार मध्य प्रदेश में इसका आयोजन हो रहा है. उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग सबसे ज्यादा उत्तराखंड और हिमाचल में प्रचलित है. जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भी पैराग्लाइडिंग नहीं होती है. इसलिए इंदौर से इसकी पहल की जा रही है.
31 जनवरी से 1 फरवरी तक टेंडम फेस्टिवल
उन्होंने बताया उज्जैन में स्काईडाइविंग और पैरा जपिंग जैसे आयोजन हो रहे हैं. हालांकि कई सैलानी और इस खेल में शामिल होने वाले पैराग्लाइडर लगातार एमपी में इसके आयोजन की मांग कर रहे थे. लिहाजा 31 जनवरी और 1 फरवरी को इंदौर के राऊ में स्थानीय हिल पर टेंडम फेस्टिवल का आयोजन होगा. जिसमें क्लब से जुड़े इंस्ट्रक्टर और टूरिज्म बोर्ड की टीम लोगों को पैराग्लाइडिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी.
पैराग्लाइडिंग का फेयर और इतनी ऊंचाई पर होगी उड़ान
इसके लिए एक निर्धारत शुल्क भी रखा गया है. 2999 से लेकर 3999 के बीच रहेगा. जिसे पे करके आप हवा में उड़ सकते हैं. 12 से 15 मिनट तक पैराग्लाइडिंग 500 से 700 फीट ऊंचाई तक संपन्न जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक टेंडम फेस्टिवल है, जिसका मतलब होता है एक के बाद एक, यानि एक इंस्ट्रक्टर या पायलट पीछे रहेगा. उसके साथ जिसे राइडिंग करना है, वह कर सकता है.
उन्होंने कहा आयोजन में टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. अब तक मध्य प्रदेश के पैराग्लाइडर को भी पैराग्लाइडिंग के लिए उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों की ओर रुख करना पड़ता है. वहीं मध्य प्रदेश के आसपास भी इस प्रतियोगिता के नहीं होने से पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी आधारित प्रतियोगिताओं को भी प्राथमिकता नहीं मिल पाती है.

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील