रेवाड़ी में होंडा कंपनी के GM ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
नई दिल्ली|होंडा कंपनी के एक 47 वर्षीय जनरल मैनेजर ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से भिवानी के रहने वाले अमित सांगवान खुशखेड़ा राजस्थान स्थित होंडा कंपनी में जनरल मैनेजर (क्वालिटी) के पद पर कार्यरत थे। वे सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भिवानी के एक कॉलेज में लेक्चरर है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात 12 बजे अमित ने सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। जमीन पर खून फैल गया और सोसाइटी के लोगों को जब इस घटना का पता चला तो मौके पर लोग जमा हो गए।
पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने में जुटी
उन्होंने तुरंत मामले की सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इसके लिए उनके मोबाइल के भी कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है। सभी के लिए रहस्य बना हुआ है कि अमित ने खुदकुशी किस वजह की, या यह कोई हादसा है। पुलिस हर ऐंगल से इस मामले की जांच कर रही है। अमित की दो जुड़वां बेटियां हैं। परिजनों और सहकर्मियों को जब इसके बारे में पता चला तो माहौल गमगीन हो गया।
आर्थिक रूप से सक्षम है अमित का परिवार
आसपास के लोगों का कहना है कि अमित का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। पिता शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल पद से और मां लेक्चरर पद से रिटायर्ड हैं। रिटायरमेंट के बाद से माता-पिता उनके साथ ही रह रहे थे। जांचकर्ता अधिकारी का कहना है कि रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह