गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा साजिद खान की हॉरर फिल्म से करेंगे डेब्यू, 10 साल छोटी इस हीरोइन संग करेंगे रोमांस
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर साजिद खान कुछ समय के ब्रेक के बाद एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। साजिद अपनी नई हॉरर फिल्म 'हंड्रेड' के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर न सिर्फ साजिद बल्कि उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। साजिद खान की इस फिल्म से बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर गोविंदा के साहबजादे यशवर्धन आहूजा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यशवर्धन के अपोजिट हीरोइन का नाम भी तय है, आइए आपको बताते हैं कि वो हसीना आखिर कौन है?
यशवर्धन के साथ रोमांस करेगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा के बेटे, यशवर्धन आहूजा के साथ कोई और नहीं बल्कि 'लापता लेडीज' की नितांशी गोयल लीड रोल प्ले करने वाली हैं। साजिद खान की हॉरर मूवी 'हंड्रेड' में नितांशी लीड रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दो दिन पहले मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू हुई है। एक सोर्स ने पब्लिकेशन को बताया, "'हंड्रेड' के मेकर्स ने शुक्रवार, 23 जनवरी को मुंबई की फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू की। उन्होंने जानबूझकर यह दिन चुना ताकि बसंत पंचमी के मौके पर फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके।"
हाल ही में हुए थे घायल
हाल ही में, खबर आई थी कि मुंबई में शूटिंग के दौरान साजिद खान घायल हो गए थे। डायरेक्टर एकता कपूर के एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी सर्जरी करवानी पड़ी। साजिद की बहन फराह खान ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "सर्जरी हो गई है; अब वह बिल्कुल ठीक हैं।" वर्कफ्रंट की बात करें तो साजिद खान आखिरी बार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में दिखे थे।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह