CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ED की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर बड़ी खबर है. इस घोटाले में जेल में बंद आरोपी निलंबित IAS सौम्या चौरसिया ने ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है. वहीं, इस केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी जेल में बंद हैं. उन्होंने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है. इन दोनों याचिकाओं पर 28 जनवरी को सुनवाई होगी.
ED की गिरफ्तारी को सौम्या चौरसिया ने किया चैलेंज
पूर्व CM भूपेश बघेल की सचिव रहीं और निलंबित IAS सौम्या चौरसिया को ED ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. ED के अलावा EOW और ACB ने भी उनकी गिरफ्तारी की है. अब ED की गिरफ्तारी को लेकर सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट का रूख अपनाया है. उन्होंने ED की गिरफ्तारी को SC में चैलेंज किया है, जिस पर सुनवाई 28 जनवरी को होगी.
जांच एजेंसियों के मुताबिक सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव और पद का दुरुपयोग करते हुए शराब सिंडिकेट को संरक्षण दिया था. उन पर यह भी आरोप है कि शराब कारोबार से जुड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही और अवैध लेन-देन से जुड़ी रकम तक उनकी पहुंच थी. जांच में यह सामने आया है कि शराब घोटाले से जुड़े कुछ अहम लोगों से उनका सीधा संपर्क था.
कवासी लखमा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत अर्जी
वहीं, शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की है. इस पूरे मामले की सुनवाई 28 जनवरी को SC के चीफ जस्टिस की कोर्ट में होगी.
बता दें कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे. आरोप हैं कि शराब घोटाले में कवासी लखमा को 64 करोड़ रुपए मिले. वर्तमान में रायपुर सेंट्रल में जेल में बंद हैं.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक