रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त
जिला कटनी
रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त
ढीमरखेड़ा की सिलौडी चौकी की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ संतोष डेहरिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और टीआई ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिलौडी उनि अनिल पांडे को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
आज दिनांक 16/01/26 को चौकी सिलोंड़ी पुलिस के बाजार भ्रमण के दौरान एक न्यू महिंद्रा टैक्टर ट्राली में अवैध रेत परिवहन कर चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली के द्वारा ले जाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो रेत के संबंध में चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जो सिलोंड़ी पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक से जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर उसे चौकी परिसर में खड़ा कराया। प्रकरण में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में खनिज अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वाहन चालक के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी उनि अनिल पांडे ने बताया कि रेत माफियाओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाही में चौकी प्रभारी ए के पांडे प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा आरक्षक धर्मवीर सिंह की भूमिका रही।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से राजेश केवट की रिपोर्ट!

'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा क्यों? मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर