बदनावर में आगामी बसंत पंचमी के त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
बदनावर में आगामी बसंत पंचमी के त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
खेड़ा क्रिकेट ग्राउंड में बलवा ड्रिल अभ्यास, प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया ऐतिहातिक कदम
बदनावर, जिला धार से एक अहम खबर... आगामी बसंत पंचमी त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है। गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को खेड़ा क्रिकेट ग्राउंड में पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल अभ्यास किया गया
इस ड्रिल के बाद पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिस में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च में एसडीएम प्रियंका मिमरोट एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर, तहसीलदार सुरेश नागर , और थाना प्रभारी अमित कुशवाहा सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए
थाना प्रभारी बदनावर, कानवन, और सदलपुर सहित बदनावर अनुभाग का स्टाफ, साथ ही स्थानीय कोटवार भी इस मार्च में सम्मिलित हुए। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कदमों से त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
प्रशासन की इस तत्परता और सतर्कता को देखते हुए, कस्बे के लोग भी शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं


श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार