यूपी की पहली जीत ने मुंबई को दिया तगड़ा झटका, विजयरथ पर सवार RCB नंबर-1
हरलीन देओल की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में जीत का खाता खोला। गुरुवार, 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में यूपी ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यूपी की जीत में अहम भूमिका हरलीन देओल ने निभाई, जिन्हें पिछले मैच में रिटायर्ड आउट कर वापस बुलाया गया था। हरलीन ने इस बार 39 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने यूपी के सामने 161 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को यूपी ने 11 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। हरलीन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
नामिबिया को 66 गेंदों में 11.45 प्रति ओवर की औसत से 126 रन चाहिए
यूपी वॉरियर्स की इस जीत से WPL 2026 पॉइंट्स टेबल पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ा, मगर मुंबई इंडियंस की परेशानियां जरूर बढ़ गयी है। दरअसल, यह एमआई की सीजन की दूसरी हार है। हालांकि मुंबई अभी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बना हुआ है।वहीं विजय रथ पर सवार स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी ने अभी तक दो मैच खेले हैं और लगातार दो जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 के पायदान पर है।नटाली साइवर ब्रंट (65 रन, दो विकेट) ने अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए तेज अर्धशतक जड़ा जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। हरलीन बुधवार को अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद रिटायर्ड आउट हो गई थीं, उन्होंने 39 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े और क्लो ट्रायोन (नाबाद 27 रन) के साथ मिलकर टीम को 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया जिससे यूपी वॉरियर्स की टीम लगातार तीन हार के बाद चौथे मैच में पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं मुंबई इंडियंस की चार मैच में यह दूसरी हार थी।हरलीन ने इच्छानुसार शॉट लगाए जिसमें शबनीम इस्माइल के एक ओवर में तीन चौके भी शामिल थे। इस भारतीय बल्लेबाज ने 15वें ओवर में ऑफ स्पिनर संस्कृति गुप्ता पर स्वीप शॉट से एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हरलीन ने इसी ओवर में दो चौके और जड़े जिससे टीम को 24 गेंद में 29 रन की दरकार थी। हरलीन ने ट्रायोन के साथ मिलकर बिना किसी परेशानी के जीत सुनिश्चित की।हालांकि यूपी वॉरियर्स के लिए शीर्ष क्रम में परेशानी जारी रही जिसमें कप्तान मेग लैनिंग (25 रन) और किरण नवगिरे (10 रन) तेज शुरूआत नहीं करा सकीं। इससे सात ओवर में यूपी वॉरियर्स का स्कोर दो विकेट पर 50 रन था।लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था जिससे हरलीन ने टिककर खेलते हुए टीम को पहली जीत का स्वाद चखाया।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत