भोपाल गोमांस मामले में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर प्रहार… बोले- गोहत्या बर्दाश्त नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में जिंसी स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) (Jinsi Slaughterhouse) को लेकर उपजे विवाद के बाद कांग्रेस (Congress) मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने राज्य में हो रही गोहत्या पर मोहन यादव सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पटवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव हर बड़े मंच से अभिनंदन करवाते थे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गोहत्या और गोमांस का कारोबार सालों से बंद है। लेकिन कल भोपाल नगर निगम के ही स्लॉटर हाउस में गोहत्या के कारोबार की पुष्टि हुई, जहां से देश-विदेश में गोमांस का अवैध व्यापार चल रहा है।’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट में आगे कहा ‘पहले मुख्यमंत्री ने गोमांस को टैक्स फ्री किया, और अब राजधानी में ही भाजपा के नगर निगम द्वारा संचालित स्लॉटर हाउस में गोमांस का कारोबार फल फूल रहा है। इवेंट प्रेमी मुख्यमंत्री मोहन यादव गोमाता को रोटी खिलाकर रील तो बनवा लेते हैं, लेकिन उन्हीं की सरकार के संरक्षण में गोहत्या हो रही है। अब इन नकली गोभक्तों को कांग्रेस असली सबक सिखाएगी। चाहे कुछ भी हो जाए, गोमाता की इस तरह हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
दरअसल 15-16 दिसंबर की रात बैतूल के रास्ते भोपाल भेजे जा रहे दो कंटेनर हिंदू संगठनों ने पकड़े थे। इसके बाद पुलिस जांच में 26 टन मांस मिला था। ये मांस भोपाल नगर निगम के अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी से जब्त हुआ था। हिंदू संगठनों ने गाड़ी को जहांगीराबाद पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद मांस के सैंपल को मथुरा (उत्तर प्रदेश) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में फोरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया था जहां से पुष्टि हुई कि मांस गाय का है, जो कानून के तहत प्रतिबंधित है। आपको बता दें कि इस स्लॉटर हाउस के आधुनिकीकरण पर नगर निगम ने हाल ही में 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि यहां से गोमांस की बिक्री और तस्करी का काम किया जा रहा है।
हो रहा जमकर विरोध
करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भोपाल नगर निगम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा बूचड़खाने पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात