मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान को जा रहे भोपाल के लोग हादसे का शिकार, 5 की मौत-9 घायल
भोपाल. भोपाल (Bhopal) के बैरसिया (Bairasia) इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा (Tragic road accident) हो गया. भोपाल रोड पर पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पलट गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, सभी पीड़ित सिरोंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद जा रहे थे. रास्ते में बैरसिया के पास यह दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर मृतकों के शव पड़े रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया.
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेन ने आज तक न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बैरसिया के पास भोपाल रोड पर पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हुई है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं. सभी मृतक सिरोंज के बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर मौजूद है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है.

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात