CG News: खैरागढ़ की सियासत में भूचाल, जिसे पार्टी से निकालने की थी तैयारी, उसे मिली शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान
CG News: खैरागढ़ में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई. जहां कांग्रेस पार्टी के भीतर अनुशासन और अवसरवाद की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. जहां अरुण भरतद्वाज को पार्टी से निष्काषित करने की तैयारी थी उसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है.
अरुण भरतद्वाज को पार्टी से निकालने की थी तैयारी
दरअसल, कुछ महीने पहले खैरागढ़ कांग्रेस ने बकायदा लिखित प्रस्ताव पारित कर अरुण भरतद्वाज सहित पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन, पार्षद दीपक देवांगन को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की थी. इन पर आरोप थे की इन्होंने जिला के अनुशासनहीनता, संगठन विरोधी गतिविधियां और सार्वजनिक मंचों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
उसे मिली शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान
लेकिन अब वही अरुण भरतद्वाज शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिए गए हैं. यानी जिसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी थी, उसी को संगठन की कमान सौंप दी गई.
इस फैसले के बाद खैरागढ़ की सियासत में भूकंप आ गया है. कार्यकर्ताओं के बीच सवाल गूंज रहा है क्या कांग्रेस में अनुशासन अब प्रस्तावों तक सीमित रह गया है. क्या संगठन में जवाबदेही की जगह जोड़ तोड़ ने ले ली है. पत्र, प्रस्ताव और दस्तावेज मौजूद फिर भी फैसला उल्टा. यही वजह है कि कांग्रेस के भीतर असंतोष की आग तेज हो गई है. खैरागढ़ में अब चर्चा साफ है यह नियुक्ति नहीं, संगठन की सबसे बड़ी परीक्षा है.

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात