धुरंधर और टॉक्सिक के डर से क्या आवारापन 2 हो रही पोस्टपोन, मुकेश बोले- मैं बिल्कुल भी…
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। फिल्म पहले इसी साल यानी 2026 के अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है मई या जून के लिए। ऐसा कहा जा रहा था कि धुरंधर को मिल रही इतनी सक्सेस की वजह से आवारापन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने इसकी वजह बताई है।
क्यों हो रही फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन
पीटीआई से बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'आवारापन 2 की रिलीज डेट को शिफ्ट कर दिया है मई या जून के लिए क्योंकि शूट के दौरान इमरान हाशमी को चोट लग गई थी और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस वजह से वह 45 दिन तक शूट नहीं कर पाए तो सारे एक्शन सीक्वेंस बाद में शूट होंगे।'
धुरंधर-टॉक्सिक से नहीं डरे
मुकेश आगे बोलते हैं, ‘मैं धुरंधर 2 और टॉक्सिक 2 से डरा नहीं हूं।’ उन्होंने आगे बताया कि मलेशिया की 20 दिन की शूटिंग बची है।
बता दें कि पिछले साल इमरान ने अपनी फिल्म आवारापन के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी।
कई साल से सीक्वल पर काम कर रहे थे
वहीं न्यूज 18 से बात करते हुए इमरान ने कहा था, ‘हम कई साल से इसकी स्क्रिप्ट में काम कर रहे हैं। हम सिर्फ ऐसे ही सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं। हमें इसे बेस्ट बनाना है।’
उन्होंने आगे कहा था, ‘आवारापन को इंटरनेट, यूट्यूब, सैटेलाइट से काफी देखा गया है। ऐसे ही फिल्म का फैन बेस बना है।’
धुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी…
इमरान की सीरीज तस्करी
बता दें कि आवारापन 2 से पहले इमरान की वेब सीरीज तस्करी द स्मगलर वेब रिलीज होने वाली है जिसको लेकर काफी समय से बज है। यह नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी से स्ट्रीम होगी।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक