श्रमिक कल्याण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. रमन सिंह
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं में आज 6000 से अधिक श्रमिक परिवारों को छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना, खेलकूद प्रोत्साहन योजना ढाई करोड़ रूपए से अधिक की राशि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्रम कल्याण मंडल व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहने का कार्य उनके ही मुख्यमंत्रित्व काल में प्रारंभ हुआ और खूब आगे बढ़ा, अब तक इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल चुका है। उन्होंने मंडल द्वारा संचालित किफायती दर में भोजन उपलब्ध कराने की योजना का प्रशंसा करते हुए कहा कि कल्याण मंडल जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना बनाकर मजदूर क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की श्रमिक कल्याण के हितों के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही 14 कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों को हर परिस्थिति में मदद करने के लिए तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्रम कल्याण मंडल, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ से ऊपर की धनराशि का छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना व खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले हजारों मजदूरों को प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में मंडल के कल्याण आयुक्त अजितेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, रवि शंकर सिंह, राधेश्याम गुप्ता, कमल बॉस व विभिन्न उद्योगों से आए मजदूर उपस्थित थे।

ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल