WPL 2026 Live Streaming: मुंबई और आरसीबी के बीच पहली जंग; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव
वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज आज यानी शुक्रवार, 9 जनवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुंबई की नजरें अपना चौथे खिताब पर होगी। वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी अपना दूसरा टाइटल जीतना चाहेगी। इस बार यूपी और दिल्ली के कप्तान भी बदले हैं। यूपी की कप्तानी मेग लैनिंग करती हुई नजर आएगी, वहीं दिल्ली की टीम को जेमिमा रोड्रिग्स लीड करेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों के पास WPL के पांचवें सीजन में अपनी चमक बिखरने का मौका है। WPL 2026 का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। आईए एक नजर टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
बांग्लादेश
बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को लिखा एक और लेटर; दिया ये जवाब WPL के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं टूर्नामेंट पुराने डबल राउंड-रॉबिन स्ट्रक्चर के साथ जारी रहेगा, जिसमें लीग फेज के दौरान सभी पांच टीमें एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी। लीग स्टेज के आखिर में, टॉप तीन टीमें प्ले-ऑफ में पहुंचेंगी। टेबल-टॉपर्स को फाइनल में सीधे जगह मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए एलिमिनेटर में मिलेंगी।
09 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
10 जनवरी (डबल हेडर)
– गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे IST
– मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
11 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
12 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
13 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
14 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
15 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
16 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
17 जनवरी (डबल हेडर)
– मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे IST
– दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST
19 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST
20 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST
तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से हुए बाहर, BCCI ने किया कंफर्म
22 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST
24 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह