BA कीछात्रा ने बीच चौराहे पर क्यों पी लिया फिनायल? मची अफरा-तफरी; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से खबर आ रही है कि रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बीच चौराहे पर बीए की एक छात्रा ने फिनायल पी लिया। छात्रा को फिनायल पीते देख चौराहे पर मौजूद लोग सकते में आ गए। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरा- तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे पीएचसी डुमरी पहुंचाया जहां से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। छात्रा ले फिनायल क्यों पिया इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
देवरिया के रामपुर कारखाना नगर पंचायत मुख्य चौराहे पर गुरुवार की सुबह बीए की एक छात्रा पहुंची। वह पिट्ठू बैग लिए हुए थी। आसपास के लोगों के मुताबिक सुभाषचंद्र बोस चौक के पास पहुंचकर उसने अपना बैग खोला और फिनायल का बोतल निकाल लिया। लोगों के कुछ समझने से पहले ही वह बोतल खोल और गटागट आधा बोतल फिनायल पी गई। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और बोतल छीनने की कोशिश करने लगा। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।लोगों ने छात्रा को युवक के साथ ई रिक्शा से डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। इसके संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी अस्पताल से पता करता हूं।

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश