नर्मदा में गंदा पानी मिलने पर सियासत गरमाई, दिग्विजय सिंह का जबलपुर महापौर पर हमला
जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जबलपुर नगर निगम में हड़कंप मच गया है. दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें जबलपुर के गौरी घाट पर नर्मदा में गंदे नाले के मिलने और ललपुर पेयजल प्लांट में गंदे पानी की सप्लाई होने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस पार्षद दल ने किया दौरा
इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जहां एक तरफ कांग्रेस के पार्षद, कार्यकर्ता और नगर निगम की टीम गौरीघाट पहुंचे और जायजा लिया. वहीं, दूसरी तरफ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. गौरी घाट में नगर निगम की टीम के साथ कांग्रेस के पार्षद दल ने नर्मदा में मिलने वाले नाले का निरीक्षण किया और आरोप लगाया कि नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद भी नर्मदा में आज भी शहर के नालों का गंदा पानी मिल रहा है. यही गंदा पानी ललपुर प्लांट में जाकर शहर में सप्लाई हो रहा है।
महापौर ने आरोप खारिज किए
जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. संवेदनशील मुद्दे पर भी कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है. जिस फोटो को दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया है. वह 2 साल पुरानी फोटो है. उन्होंने साथ ही नर्मदा में मिलने वाले नाले और ललपुर प्लांट से शहर में सप्लाई होने वाले पानी का मामला अलग-अलग है. नर्मदा में जो नाले मिल रही है, उन पर भी ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है. उसके बाद ही नर्मदा में पानी मिलता है, वही ललपुर पेयजल प्लांट में नर्मदा का पानी भी पूरी तरीके से फिल्टर होने के बाद ही शहर में सप्लाई होता है लेकिन दिग्विजय सिंह दोनों अलग-अलग मामलों को एक करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ललपुर प्लांट से सप्लाई होने वाला पानी पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित है।

दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये