इंदौर: अब 7 सेक्टर और अलग-अलग रंगों में दौड़ेंगे ई-रिक्शा, ट्रैफिक सुधार के लिए DCP ने तैयार किया नया ‘प्लान’
इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था (Traffic Management) को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस (Indore Traffic Police) ने एक बड़ी पहल की है। अब शहर में ई-रिक्शा (E-rickshaws) का संचालन मनमाने ढंग से नहीं, बल्कि निर्धारित 7 सेक्टरों के आधार पर होगा। इस नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आज पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी (Anand Kaladgi) ने ई-रिक्शा चालकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
कलर कोडिंग और विशेष स्टीकर से होगी पहचान
पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने बताया कि शहर को 7 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक के लिए अलग कलर कोडिंग निर्धारित की गई है।
- प्रत्येक ई-रिक्शा पर आगे और पीछे विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे।
- स्टीकर पर सेक्टर का नाम, सीरियल नंबर और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होगा।
- इससे सवारियों को रिक्शा पहचानने में आसानी होगी और पुलिस के लिए निगरानी रखना सरल होगा।
इन 5 स्थानों पर लगेंगे पंजीयन कैंप
सेक्टर वितरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आगामी दो दिनों के भीतर शहर में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। ई-रिक्शा चालक अपने वैध दस्तावेज दिखाकर यहाँ पंजीयन करा सकते हैं:
- यातायात थाना पूर्व (M.T.H. कंपाउंड)
- यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम (महूनाका)
- एसीपी ट्रैफिक जोन-1 कार्यालय (मल्हारगंज)
- डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय (पलासिया)
- एसीपी ट्रैफिक जोन-2 ऑफिस (पिपलियाहाना)

सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
Yogi Adityanath आजमगढ़ दौरे पर, दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण
‘ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी’—राघव चड्ढा का नया वीडियो, पार्लियामेंट स्पीच फिर वायरल
CM हाउस के बाद यहां लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, अब भारतीय कालगणना से चलेगा समय
तेल-गैस के बाद अब अमोनिया संकट, 7200 का सिलेंडर 15 हजार में बिक रहा
दिल्ली-मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: जैश-ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, कार बम से हमले की साजिश नाकाम