मप्र में बजट 2026-27 की तैयारी तेज
सरकार ने 15 जनवरी तक मांगी सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट
भोपाल। मप्र में बजट 2026-27 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने सभी विभागों से 15 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसमें बीते एक साल में विभिन्न योजनाओं पर हुए खर्च, उनसे जुड़े परिणाम और कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। सरकार इन आंकड़ों के जरिए बजट भाषण में योजनाओं की प्रगति और प्रभाव को स्पष्ट रूप से सामने रखना चाहती है।
सरकार ने झुग्गीमुक्त शहर अभियान, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति पर भी विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके साथ ही नई योजनाओं के प्रस्ताव और पुरानी योजनाओं की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी बजट दस्तावेज का हिस्सा होगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का तथ्यात्मक और अद्यतन डेटा उपलब्ध कराएं। बजट की तैयारी के तहत सरकारी नियुक्तियों, रोजगार सृजन और श्रमिक कल्याण से जुड़े आंकड़े भी अनिवार्य रूप से देने होंगे। इसके अलावा गो-चर भूमि और शासकीय जमीन पर हुए अतिक्रमण के मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी सरकार ने मांगी है, ताकि भूमि प्रबंधन और संरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो सके।
2047 के लक्ष्यों पर मांगा फीडबैक
सरकार ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से फीडबैक भी तलब किया है। इस फीडबैक के आधार पर दीर्घकालीन विकास रणनीति को बजट में शामिल किया जाएगा। बजट प्रस्तावों पर विभागीय बैठकें अब 19 से 29 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्राप्त रिपोर्ट और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत